
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): “विश्व पर्यावरण दिवस” के अवसर पर 5 जून को हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) हापुड़ की ओर से मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय मोदीनगर रोड़ हापुड़ पर क्षय रोगियों को पोषाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिसमें सदर विधायक विजय पाल आढ़ती मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी के द्वारा क्षय रोग से पीड़ित मरीज़ो को प्रोटीन युक्त पोषाहार वितरित किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश त्यागी ने कहा कि टी.बी.अब लाइलाज बीमारी नहीं है। इससे डरने की अब जरूरत नहीं है। साथ मिलकर लड़कर इसे हराने की जरूरत है। इसका उपचार मुफ़्त है समय पर इलाज़ और सही खानपान से इसे पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।
एसोसिएशन के महामंत्री विकास गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को टी.बी.मुक्त करने के संकल्प को पूरा करने में हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन अपना पूर्ण सहयोग कर रही हैं। क्षय रोगियों के डेटा से लेकर उनको अच्छा प्रोटीन युक्त पोषाहार समय समय पर उपलब्ध कराकर अपने मानव सेवा के मिशन को आगे लेकर चलने का कार्य कर रही हैं।
इस अवसर पर हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से नवनियुक्त मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. किशोर कुमार आहूजा का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत एवं अभिनंदन कर शिष्टाचार भेंट की गई तथा जनपद की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा कर आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. योगेश कुमार गुप्ता, जिला पी.पी.एम. कॉर्डिनेटर सुशील चौधरी, कोषाध्यक्ष विनीत जिंदल, नीरज डाबरा, विपिन अग्रवाल, राजीव डंग, संजीव कुमार, अनिल रुहेला आदि उपस्थित रहें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788
























