
विश्व पर्यावरण दिवस पर सदर विधायक ने CMO कार्यालय में किया पौधरोपण
- 10 क्षय रोगियों को किया पोषाहार वितरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हापुड़ में सदर विधायक विजय पाल आढ़ती द्वारा पौधरोपण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर पौधरोपण के साथ-साथ विधायक द्वारा हापुड़ कैमिस्ट एवम् ड्रगिस्ट एसोसिएशन हापुड़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में टी 0बी0 रोगियों को पोषाहार वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा अपनी विधान सभा वासियों एवम् समस्त देश वासियों के नाम अपनी विधान सभा एवम् देश को टी 0बी0 मुक्त करने की एक-एक अपील प्रेषित की।
इस अवसर पर हापुड़ कैमिस्ट एवम् ड्रगिस्ट एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष दिनेश त्यागी, विनीत कुमार, विकास गर्ग एवम् स्वास्थ्य विभाग से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ योगेश गुप्ता डॉ नवीन रोहल डॉ दिनेश भारती डॉ सुनील गुप्ता जिला कार्यक्रम अधिकारी सतीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
99 स्टोर हापुड़ सदर बाजार से 500 रूपए की खरीद पर 299/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867*























