
हापुड़: भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय से नकदी व दस्तावेज चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले बुलंद हैं। चोरों ने अब हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में स्थित प्रीत विहार में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय को अपना निशाना बनाया जहां से चोर दीवार में कूमल कर भीतर दाखिल हुए और 77 हजार की नगदी, बैनामे व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार प्रीत विहार में HPDA के समीप भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान रामपुर वालों का महादेव प्रॉपर्टीज के नाम से कार्यालय है। सोमवार की सुबह जब सभी कार्यालय पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। पता चला कि चोर दीवार में कूमल कर भीतर दाखिल हुए जिन्होंने कार्यालय में रखी 77 हजार की नकदी व अन्य कीमत सामान चुरा लिया और फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस चोरी से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों में चार बार चोरी हो चुकी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















