
हापुड़: कार सवार युवक पर हमले के प्रयास के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक युवक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश के आरोप में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हापुड़ के पटेल नगर निवासी अनामिका गुप्ता पत्नी संदीप गुप्ता की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए सक्षम त्यागी निवासी रामगंज हापुड़, मनीष यादव निवासी शिवपुरी हापुड़ और अरनव निवासी शिवपुरी हापुड़ व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अनामिका गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 23 जुलाई की सुबह करीब 4:00 उनका बेटा कृष्णा गुप्ता हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित शाही शिकंजी पर अपने दोस्त के साथ गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी दौरान पीछे से आई ग्रे रंग की होंडा सिटी कार में सवार होकर आए आरोपियों ने गाड़ी के आगे गाड़ी लगा दी और गाड़ी से दो युवक हाथों में लाठी-डंडे व ईंट लेकर बाहर निकले। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उनके बेटे पर जानेलेवा हमला करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर पीड़ित कृष्णा गुप्ता ने गाड़ी को रिवर्स किया। आरोप है कि आरोपियों ने तहसील तक कृष्णा गुप्ता की गाड़ी का पीछा किया। वहां पर मौजूद पुलिस से जब कृष्णा गुप्ता ने सहायता मांगी तो आरोपी फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























