
हापुड़: GST कार्यालय में रिश्वतखोरी कांड से अधिकारियों की नींद उड़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रेवती कुंज में स्थित राज्य कर विभाग कार्यालय में रिश्वतखोरी का प्रकरण सामने आने के बाद अधिकारियों की नींद उड़ गई है जो बेहद बेचैन है और इस झटके से साफ निकलने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं यह विषय शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि एंटी करप्शन की टीम ने खंड-4 के सहायक आयुक्त जयप्रकाश के स्टेनो जयदीप कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम जलीलपुर मुलकटा, रजबपुर, अमरोहा को 24000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जयदीप बेहद भ्रष्ट स्टेनो है जो 20 दिनों तक हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित फर्म सावित्री बीज भंडार के संचालक दादरी हापुड़ निवासी पीड़ित व्यापारी चमन सिंह को हड़का रहा था, धमका रहा था और कार्रवाई का डर दिखाकर ₹24,000 मांग रहा था।
पीड़ित व्यापारी एंटी करप्शन के पास पहुंचा जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वतखोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और शुक्रवार को उसे रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वतखोर की गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों के पसीने छूट गए जिनकी रातों की नींद उड़ी हुई है। वहीं आरोपी रिश्वतखोर बाहर आने के लिए तड़प रहा है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























