
👁 13 views Views
लूटपाट करने वाले दो लुटेरे पुलिस ने धर दबोचे
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दो ऐसे लुटेरों को गिरफ्तार किया है जो बिना नम्बर की बाइक पर पर्स छिनैती व लूट की घटना को अंजाम देते थे।
पुलिस ने पकडे गये बदमाशो के कब्जे से लूटे गये 5,000/- नकद, पीली धातु का एक मंगलसूत्र व पर्स आदि तथा अवैध चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।गिरफ्तार अभियुक्तों ने 27 मई 2026 को थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के पलवाड़ा मोड़ के पास महिला से पर्स (जिसमें नकदी व सामान था) छिनने की घटना को अंजाम दिया था।पकडे गये बदमाश गढ़मुक्तेश्वर के गांव पलवाडा के अरबाज व जैद है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025
























