
हापुड के व्यापारी नेता सपा व्यापार सभा के प्रदेश सचिव नियुक्त
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ में आयोजित समाजवादी व्यापार सभा मंडलीय व्यापारी सम्मेलन में मेरठ मंडल के हजारों व्यापारियों की मौजूदगी में सपा व्यापार सभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने हापुड़ के व्यापारी नेता संजय अग्रवाल को समाजवादी व्यापार सभा में उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।उन्हे समारोह में साफा पहनाकर व नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने इस नियुक्ति के बाद संजय अग्रवाल से उम्मीद जताई है कि वह व्यापारी हितो की रक्षा व व्यापार हित की मांगों को मजबूती से उठाएंगे। हापुड़ में कई व्यापारिक संगठनों ने संजय अग्रवाल को दायित्व सौपने पर हर्ष व्यक्त किया है और विश्वास जताया है कि उनके प्रयास से व्यापारी सपा के मंच पर एकत्र होगा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com























