
UP Board: हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इंप्रूवमेंट परीक्षा 28 को
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। जनपद हापुड़ में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट, इम्प्रूवमेंट परीक्षा आगामी 28 जुलाई को कराई जायेगी। यहां हापुड़ के एकमात्र परीक्षा केंद्र दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 375 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की जद में कराई जायेगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट एवं इम्प्रूवमेंट परीक्षा के लिए दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ को सेंटर बनाया गया है। उक्त परीक्षा केंद्र में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 375 स्टूडेंट्स एग्जाम देंगे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























