
CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के ज्ञान लोक के रहने वाले एक श्रद्धालुओं ने श्री चंडी मंदिर की समिति के सदस्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में कमेटी के सदस्य को लीगल नोटिस भी भेजा है और चेतावनी दी है कि यदि समिति के सदस्य ने माफी नहीं मांगी तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस के अनुसार मामला 19 जुलाई का है जब सुबह करीब 11:15 बजे श्री चंडी मंदिर स्थित प्रांगण में चल रहे भंडारे में श्रद्धालु प्रसाद खा रहा था। तभी कमेटी का एक सदस्य आया और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। जब पीड़ित श्रद्धालु ने पूछा कि उसने किया क्या है? तो कमेटी का सदस्य गंदी-गंदी गाली देने लगा और सभी के सामने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया।
पीड़ित श्रद्धालुओं ने बताया कि 20 जुलाई को जब वह दर्शन करने के लिए चंडी मंदिर पहुंचा तो एक बार फिर कमेटी के सदस्य ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और दर्शन करने से मना किया। श्रद्धालु बेहद आहत है जिसने बेवजह हुए अभद्र व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिलहाल पीड़ित ने कानूनी नोटिस जारी किया है और 15 दिन के अंदर माफ़ी ना मांगने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पीड़ित का कहना है कि उसे बेवजह सताया जा रहा है।






















