
हापुड़: स्वर्गश्रम रोड पर बिना एनओसी चल रहे तीन कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद हापुड़ में भी दमकल विभाग की टीम ने अभियान चलाया और बिना एनओसी चल रहे अवैध कोचिंग सेंटर के खिलाफ शिकंजा कसा। हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित कोचिंग सेंटर पर दमकल विभाग की टीम ने अभियान चलाया और शिकंजा कसा। आपको बता दें कि हापुड़ में अवैध कोचिंग सेंटर की जबरदस्त भरमार है। कोचिंग ले रहे अभ्यर्थियों छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर अवैध रूप से कोचिंग सेंटर का संचालन हो रहा है जिनके पास दमकल विभाग की एनओसी तक नहीं है। आग लगने की स्थिति में छात्रों की जान पर भी खतरा है। ऐसे में मंगलवार को दमकल विभाग की टीम ने हापुड़ में अभियान चलाया स्वर्गाश्रम रोड स्थित खुशी इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर एजुकेशन समेत तीन कोचिंग सेंटरों पर जांच की। निरीक्षण के दौरान पता चला कि अधिकांश कोचिंग सेंटर के पास तो एनओसी ही नहीं है। इसके बाद नियम अनुसार कार्रवाई की गई।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























