
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित मधुबन कॉलोनी के सामने कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से मनचले ने छेड़छाड़ की जिसके बाद छात्रा ने मनचले की जमकर धुनाई कर दी। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनचले को हिरासत में ले लिया।
मामला रविवार का है जब एक छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। तभी एक मनचले ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर सुनकर राहगीर मौके पर रुके और उन्होंने भी मनचले की जमकर धुनाई की। इस दौरान एक व्यक्ति ने तो हेलमेट से मनचले को जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























