
हापुड़: ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश ने चाय विक्रेता से दिनदहाड़े सोने की चेन झपटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के बाहर बदमाशों ने चाय विक्रेता से सोने की चेन झपटली और फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। इस वारदात से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला केशव नगर के रहने वाले बुजुर्ग केसरी सिंह रेलवे पार्क के बाहर चाय की दुकान करते हैं। शुक्रवार की दोपहर वह दुकान में सामान रख रहे थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और उनसे नमकीन का एक पैकेट मांगा। नमकीन लेने के लिए जैसे ही पीछे मुड़े तो युवक ने उनके गले की चेंज झपट ली और पैदल ही रेलवे पार्क के अंदर भाग गया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और आरोपी का पीछा किया लेकिन वह स्टेशन की ओर दौड़कर फरार हो गया। पुलिस की जांच जारी है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























