
👁 122 views Views
22 वर्षीय युवती ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित कोटला में 22 साल की एक युवती ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है जिससे परिवार में कोहराम मचा है। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854
























