
हापुड़: बंदरों के झुंड ने भाजपा नेता पर किया हमला
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का उत्पात थमने का नाम नहीं दे रहा। बंदर लगातार हमलावर हो रहे हैं। बंदरों के झुंड ने हाल ही में हापुड़ के विवेक विहार कॉलोनी में स्कूटी सवार महिला और बच्चों पर हमला बोला था। अब बंदरों ने भाजपा नेता और पंजाबी समाज के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण सेठी पर हमला कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला 21 सितंबर का है जब प्रवीण सेठी अपनी स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह लक्ष्मण गली में पहुंचे तो बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। प्रवीन सेठी अपनी स्कूटी को छोड़कर मौके से पैदल भागे। इस दौरान कई बंदरों ने उन पर हमला किया। वह किसी तरह बंदरों के झुंड से बचकर भागे और अपनी जान बचाई। इस दौरान शोर सुनकर लोग बाहर दौड़े और किसी तरह बंदरों को भगाया। आपको बता दें कि आवारा कुत्तों व बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से क्षेत्रवासी बेहद परेशान है। यह कुत्ते और बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है। लगातार तस्वीर सामने आ रही है लेकिन इसके बावजूद भी स्थाई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606























