गुरूओं का संदेश सभी के लिए
हापुड़ सीमन/ सुरेश जैन(ehapurnews.com): जैन सन्त शिरोमणी आचार्य विद्यासागर जी की शिष्या जैन साध्वी सविता दीदी ने कहा कि गुरुओं का संदेश प्रत्येक धर्म के अनुयायियों को सन्मार्ग पर चलने और अपने जीवन को महान बनाने का काम करता है।
जैन साध्वी सविता दीदी गुरुद्वारा भौंरा साहिब में सिक्ख और जैन धर्म के भक्तजनों के मध्य प्रवचन कर रही थी।गुरुद्वारे की बीबी मनजीत कौर ने साध्वी सविता दीदी,माया दीदी, सीमा दीदी को सरोपे भेंटकर उनका स्वागत किया।उन्होंने कहा कि जीवन के दुःखों, समस्याओं से निजात पाने के लिए सदैव गुरुओं की शिक्षाओं पर चलना चाहिए। इससे हमारा आत्मबल बढ़ेगा जो जीवन की प्रत्येक समस्या को बहुत सहज ढंग से सुलझा देगा।जीवन जीने की सही कला गुरुओं से ही प्राप्त हुआ करती है।सन्त बाबा निर्मल सिंह, बाबा महर बान सिह, सरगुण, जैन समाज के संरक्षक इंजीनियर सतीश कुमार जैन, अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, जैन मिलन के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री भुवन जैन, महिला जैन मिलन सुमिति की अध्यक्षा नीतू जैन, प्रमोद कुमार जैन, प्रवीण जैन, रेणुका जैन, रेखा जैन, प्रगति जैन, निशा जैन आदि उपस्थित थे।
हापुड़ में ब्रांडेड जूतों पर 70% तक की छूट: 9870978772
https://youtu.be/gyveRSL-c2M






















