हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): काँवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाला हुआ है। कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाएंगे जो कि विभागों की निगाह में रहेंगे। यहां बनने वाले खाद्य पदार्थों की जांच से लेकर बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराने तक विभाग की निगाह रहेगी। इसके साथ ही डीजे की चौड़ाई और ऊंचाई के मानक भी तय कर दिए हैं।
कांवड़ शिविरों में खाद्य पदार्थों की जांच प्रतिदिन अधिकारी करेंगे। यात्रा के दौरान डीजे की ऊंचाई 12 और चौड़ाई 16 फुट तय कर दी गई है। इसके अलावा विद्युत सुरक्षा रिपोर्ट के बाद ही कनेक्शन दिया जाएगा। शिविर को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी के इंचार्ज, थाना प्रभारी, एलआईयू से रिपोर्ट मांगी गई है। अग्निशमन विभाग और ऊर्जा निगम से भी कनेक्शन लेने के लिए विद्युत सुरक्षा की रिपोर्ट देना अनिवार्य कर दिया गया है। पिछले वर्ष करीब 25 सेवा शिविर हापुड़ तहसील क्षेत्र में लगे थे। आपको बता दें कि इस बार कई नियम बनाए गए हैं। विद्युत सुरक्षा की रिपोर्ट के बाद ही कनेक्शन दिया जाएगा। कांवड़ियों के पास पहचान पत्र होना अनिवार्य रहेगा। डीजे की ध्वनि मानक के अनुसार ही रखी जाएगी। शिवभक्तों की सुविधा के लिए नहर की पटरी के किनारे व डाक बंग्लो के आसपास शिविर लगाए जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। तीव्र गति से वाहन चलाने वालों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा और भी कई नियम बनाए गए हैं।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























