नगर पालिका किराएदारों का आवंटन होगा निरस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की दुकानों के किराएदारों ने यदि तीन वर्ष से किराया नहीं दिया है, तो दुकान का आवंटन स्वतः ही निरस्त हो जाएगा।
नगर पालिका परिषद की 20 जुलाई-2024 को सम्पन्न हुई बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किया गया कि परिषद की दुकानों में किराएदार काबिज है और अनेक ऐसे दुकानदार है, जिन्होंने गत तीन वर्ष से अधिक समय से किराया नहीं दिया है, अब ऐसे किराएदारों का आवंटन स्वतः निरस्त माना जाएगा।
सूत्रों के अनुसार परिषद ने यह प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पास तो कर लिया, परंतु अभी इस प्रस्ताव को अमली जामा नहीं पहनाया जा सकता। प्रस्ताव की प्रति उत्तर प्रदेश शासन को भेजनी होगी और शासन ने अनुमति मिलने के बाद ही कार्रवाई सम्भवन हो सकती है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586























