हापुड़ में जीएसटी की रेड, करोड़ों की चोरी पकड़ी गई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश वाणिज्य कर विभाग की जीएसटी टीम ने बुधवार की दोपहर को हापुड़ के एक बड़े मैटल व्यापारी के औद्योगिक प्रतिष्ठान व आवास पर एक साथ छापेमारी की। छापामारी टीम ने करोड़ों रुपए की जीएसटी की चोरी का आशंका व्यक्त की है।
जीएसटी टीम के प्रभारी डिप्टी कमीश्नर बीके दीपांकर व सहायक कमीश्नर गौरव राजपूत के नेतृत्व में एक 20 सदस्य टीम लग्जरी वाहनों में सवार होकर आज दोपहर मैटल व्यवसायी अंकित बंसल पुत्र अजय बंसल के धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित फैक्टरी व इंद्रलोक कालोनी में स्थित आवास पर छापामारी की। छापामार दल ने आवास व औद्योगिक ठिकाने पर पहुंचते ही पैपर्स, लैपटाप, मोबाइल आदि को अपने कब्जे में ले लिया और जांच पड़ताल शुरु कर दी फिलहाल जीएसटी टीम को करोड़ों रुपए की चोरी की आशंका है। बताया जाता है कि व्यापारी ने फर्जी बोगस बिलों के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया है। व्यापारी अंकित बंसल एल्यूमीनियम व पीतल की स्कैप आदि की बड़ा कारोबारी है। खबर लिखे जाने तक जीएसटी टीम जांच पड़ताल मे जुटी थी। बता दें कि जीएसटी टीम गत दो माह से व्यापारी के प्रतिष्ठान व औद्योगिक स्थान पर जीएसटी चोरी की जानकारी मिलने के बाद रैकी करने में लगी थी।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878
अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी
























