हापुड़ सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर पैट्रोल पम्प के निकट से करोड़ों रुपए का किराना का माल लेकर फरार हुए किराना व्यापारी श्रवण कुमार के तीन ट्रकों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पकड़ लिया।
बता दें कि श्रवण कुमार की मेरठ रोड हापुड़ पर श्रवण किराना स्टोर नाम से थोक किराना की दुकान थी। श्रवण पर बड़े व्यापारियों का करोड़ रुपए का तगादा था। श्रवण मंगलवार की रात तो दुकान व गोदाम का माल भर ले गया और रातों रात गायब हो गया। श्रवण के गायब होने की खबर पर बुधवार को व्यापारियों ने हंगामा किया। गुरूवार की सुबह श्रवण गढ़मुक्तेश्वर में माल बेचने का प्रयास कर रहा था कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने तीन ट्रकों को पकड़ा है।
सब्जियों पर पाएं 15% तक डिस्काउंट *, FREE Home Delivery के कॉल करें: 8650607033
जानिए आज के भाव:























