दादी-पोते को वाहन ने मारी टक्कर, पोते की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ के सामने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे दादी-पोते को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान पोते की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
गांव वैठ निवासी प्रवेज़ अली का 12 साल का बेटा गुरुवार की दोपहर अपनी दादी के साथ घर से गढ़ के लिए जा रहा था। दोनों गांव के सामने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर वाहन का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। अयान इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। अयान की मौत की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हुए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093

























