धोखाधड़ी करने के मामले में हापुड़ निवासी समेत तीन गाजियाबाद में गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के शक्तिनगर निवासी अमित राठौर पुत्र योगेंद्र समेत तीन को गाजियाबाद के शालीमार गार्डन पुलिस ने पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के 180 सिम कार्ड, एक लैपटॉप, दो फोन बरामद हुए हैं। पुलिस अन्य लोगों की तलाश कर रही है। प्रारंभिक पूछताछ में तीनों ने 50 से अधिक लोगों से धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है।
एसपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अमित राठौर निवासी हापुड़, विनय कुमार पुत्र जसवीर सिंह निवासी बिजनौर और संजीव पुत्र विनोद निवासी हिसार को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों के साथ पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी करते थे जिनमें से 15 से 20% खाताधारक को ठगी का कमीशन देते जबकि शेष में से खुद का बंटवारा करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार की तलाश कर रही है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457
























