
डायट हापुड़ में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या ज्योति दीक्षित द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात एससीईआरटी, लखनऊ द्वारा प्रेषित संदेश को संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता मोहम्मद राशिद द्वारा समस्त प्रशिक्षुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन डीएलएड प्रशिक्षु वांशिका वत्स एवं कोमल वशिष्ठ द्वारा किया गया। भाषण प्रस्तुतियों के माध्यम से आयुष, राशि, मेघा, सृष्टि, अनम एवं सलोन ने स्वतंत्रता, राष्ट्रनिर्माण एवं देश के प्रति अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति शिफा, वर्षा एवं सान्या द्वारा दी गई। वहीं, कविताओं के माध्यम से अनुषा, प्राची, दीपिका, खुशी एवं विनीता ने देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति तथा वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को भावपूर्ण शब्दों में अभिव्यक्त किया।इस अवसर पर डायट प्राचार्या ज्योति दीक्षित ने अपने प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक उद्बोधन में सभी को एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की प्रगति के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का संदेश दिया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य युवाओं की सकारात्मक सोच, समर्पण एवं जिम्मेदार नागरिकता पर निर्भर करता है।डायट प्राचार्या के प्रेरणादायी उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का गरिमापूर्ण समापन हुआ। इस अवसर पर संस्थान के समस्त प्रवक्तागण, कर्मचारीगण एवं डीएलएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे ।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586




















