👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के अंतर्गत गांव भमैड़ा में दो दिन पहले हुए सशस्त्र संघर्ष के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि चुनावी व पुरानी रंजिश को लेकर गांव भमैड़ा में दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट व पथराव हुआ था। पुलिस ने संगीन धाराओं के तहत इस सिलसिले में 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज किया है। बाबूगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव भमैड़ा के रहीसुद्दीन, शाहरुख, महताब, उमरा व शहजाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
VIDEO में देखें क्या था पूरा मामला:
लॉकडाउन में Digital Dukan से बनाएं लोगों तक पहुंच:























