धंधेबाजों से शराब का जखीरा मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस ने लाखों रुपए मूल्य की अवैध शराब का जखीरा बरामद कर पांच धंधेबाजों को धर दबोचा और पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। धंधेबाजों ने शराब का जखीरा निकाय चुनाव में आर्थिक लाभ कमाने के लिए एकत्र किया था।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने शराब क दो धंधेबाजों से 450-450 पव्वे शराब के बरामद किए है। आरोपी गांव अब्दुलापुर मोड़ी का नसरुद्दीन व गांव चितौली का सनी है। आरोपियों पर कई मुकद्दमे पहले से ही दर्ज है।
हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अमृत विहार से वैशाली कालोनी के नरेंद्र को धर दबोचा। पुलिस ने नरेंद्र के कब्जे से 60 पव्वे देशी शराब बरामद की है। हापुड़ के मौहल्ला सद्दों खारी कुआं के शोएब को 10 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने कच्ची शराब तैयार करने के ठिकाने का भंडाफोड़ करके धंधेबाज को धर दबोचा। आरोपी गांव नयागांव इनायतपुर का हेमसिंह है जो जंगल में शराब की भट्टी चला रहा था। पुलिस ने मौके से 95 लीटर कच्ची शराब, एक हजार लीटर लहन जिसे नष्ट किया गया, शराब बनाने के उपकरण आदि बरामद किए है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950

हापुड़ के वार्ड-23 से महेश कुमार एडवोकेट उगता सूरज के साथ मैदान में
























