👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में यातायात पुलिसकर्मी ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। यातायात पुलिस में तैनात एचसीपी 29 धर्मेन्द्र सिंह को ड्यूटी के दौरान एक मोबाइल निजामपुर हाइवे पर मिला जिसकी कीमत लगभग 22,000 रुपए है। पुलिसकर्मी ने तुरंत मोबाइल स्वामी से संपर्क कर उसे उसका फोन लौटा दिया। मोबाइल स्वामी विनीत शाहदरा के वेलकम का है जिसका हापुड़ से दिल्ली की ओर जाते समय मोबाइल रास्ते में गिर गया था। मोबाइल वापस पाकर विनीत ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
























