
गौरव हत्याकांड: आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की धनोरा रोड पर हुई गौरव त्यागी की हत्या के बाद लोगों ने पुलिस प्रशासन को मांग पत्र सौंप कर कुछ मांगों को उनके समक्ष उठाया था लेकिन मांग पूरी न होने से नाराज लोग सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अधिकारियों का ध्यान इस ओर खींचा। साथ ही उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र मांग पत्र की मांगों को पूरा किया जाए। जो आश्वासन मिला था वह अब तक पूरा नहीं हुआ जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी है। इस प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ-साथ स्थानीय लोग और किसान नेता भी शामिल हुए। इस दौरान परिजन भी बिलखते नजर आए जो एसपी ऑफिस में धरने पर बैठे और आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने की मांग की।
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर बाबूगढ़ क्षेत्र के मोहम्मदपुर आज़मपुर निवासी गौरव त्यागी की हथौड़े से पीट-पीट कर हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने गिरफ्तारियां भी की है लेकिन परिजनों का कहना है कि अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिला है। 18 अगस्त को हुई इस वारदात से परिजनों, किसान नेताओं में बेहद नाराजगी है जिन्होंने हत्यारों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। इस दौरान कलेक्ट्रेट पर पहुंचे किसान युवा नेता ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि अधिकारी शीघ्र से शीघ्र उनकी मांगों को पूरा करें अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216





















