
ठेकेदार की लापरवाही के कारण हापुड़ के गोल मार्केट में नई पुलिया बनी लोगों के लिए मुसीबत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोल मार्केट में हाल ही में बनाई गई पुलिया लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। पुलिया के दोनों ओर रैंप नहीं बनाए जाने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और ई-रिक्शा सवारों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण तो करा दिया गया, लेकिन दोनों तरफ रैंप नहीं बनाए गए। इसके चलते ऊंचाई और रास्ते के बीच बने अवरोध के कारण ई-रिक्शा और अन्य वाहन असंतुलित होकर गिर रहे हैं। कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि बार-बार परेशानी सामने आने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पुलिया के दोनों तरफ रैंप का निर्माण नहीं कराया गया तो वह ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य की जांच कराने और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही लोगों ने संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग उठाई है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





















