
गढ़: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र की शाहपुर चौकी क्षेत्र के शाहपुर चौधरी गांव अब्दुल्लापुर में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई जिससे परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार करीब 35 वर्षीय ममता सैनी पत्नी जगदीश का उपचार एक चिकित्सक के यहां चल रहा था जिसकी तबियत बिगड़ गई और शनिवार को उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक ने उपचार में लापरवाही की है और परिजनों से झूठ बोला जिस कारण उसकी मौत हो गई। ममता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। महिला अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























