
आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर हड़पे 2.89 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पीरबाऊद्दीन निवासी व्यक्ति ने दो लोगों पर आबकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 2.89 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में वह शनिवार को हापुड़ के एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
पीरबाउद्दीन निवासी जीत सिंह का आरोप है कि दो लोगों ने उसे आबकारी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दिया। उसने तीन बार में कुल 2.89 लाख रुपए आरोपियों को दे दिए लेकिन सरकारी नौकरी नहीं लगवाई। पीड़ित ने जब रुपए मांगे तो आरोपियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने मामले में अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है। मामले की छानबीन जारी है।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868

























