हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर बढ़ने से लोगों में खलबली मची है। उत्तराखंड में बादल फटने से गंगा का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार रविवार की शाम तक बृजघाट नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़कर 196.97 मीटर पहुंच गया। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने के कारण गंगा का जलस्तर पिछले दो दिन में 25 सेंटीमीटर बढ़ गया है।
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और उत्तराखंड में बादल फटने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। गढ़मुक्तेश्वर में खादर क्षेत्र से सटे गांव में रहने वाले किसानों की चिंता अब धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। यदि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता गया तो फसलों को नुकसान हो सकता है। गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद की ईओ मुक्ता सिंह ने बताया कि अधिक जलस्तर नहीं बढ़ा है लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से नविकों और गोताखोरों को घाट पर तैनात किया गया है। एसडीएम साक्षी शर्मा का कहना है की गंगा के जलस्तर में इन दिनों बढ़ोतरी होती है, यह सामान्य है।
सगाई, किटी पार्टी, बर्थडे के लिए बुक करें कुटुंब सेलिब्रेशन हॉल: 9759966667

























