हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति के पास एक वीडियो कॉल आई जिसमें न्यूड लड़की दिखाकर युवक का स्क्रीनशॉट ले लिया और स्क्रीनशॉट का डर दिखाकर 50,000 रुपए ऐंठ लिए। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
पिलखुवा के मोहल्ला कृष्णगंज के आयुष ने बताया कि तीन दिन पूर्व शाम के समय उसके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आई। जैसे ही उसने कॉल को उठाया तो उसमें एक न्यूड लड़की थी जिसके बाद आरोपी ने स्क्रीनशॉट ले लिया और उस वायरल करने की धमकी देकर 50,000 ठग लिए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पिलखुवा के थाना प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि साइबर अपराध का मामला है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600

























