गढ़: कांवड़ियों के डीजे वाले वाहन में लगी आग पर पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब वाहन में रखे डीजे में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटे दूर से देखी जा सकती थी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद समय रहते आग पर काबू पाया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई।
जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। बड़ी संख्या में शिव भक्त जल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मामला बुधवार की रात का है जब डीजे लगी एक मैक्स गाड़ी ब्रजघाट पर हाईवे-9 स्थित गंगापुल के पास पहुंची तभी शॉर्ट सर्किट के कारण उसमें आग लग गई। इस दौरान डीजे जलने लगा जिसने वाहन को भी अपनी चपेट में ले लिया। कांवड़ियों ने मौके पर आग पर बाल्टी से पानी डालकर उसे काबू में करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी जिसके बाद सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पानी डालकर उसे काबू में किया जिसके पास सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान बड़ी संख्या में शिव भक्त आसपास मौजूद थे किसी को चोट नहीं आई।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























