
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की पलवाडा रोड़ पर बीती देर रात दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। समय रहते बृजघाट पुलिस द्वारा ट्रक की बॉडी काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल अवस्था में उसे मेरठ रेफर किया गया है।
मामला शुक्रवार की रात का बताया जा रहा है। जब पलवाड़ा रोड पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। ईहापुड़ न्यूज़ सूचना पर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक काट कर चालक को बाहर निकाला जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























