
👁 12 views Views
हापुड़, सीमन, (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अनवार और जुबेर के खिलाफ हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।
आदर्श नगर कॉलोनी में हदीशा को आरोपियों ने जान से मारने का प्रयास किया था जो पिछले करीब दो माह से मामले में वांछित चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस आरोपियों के घर संभावित ठिकानों पर दबिश दे चुकी है लेकिन दोनों फरार हैं। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है।




















