
गढ़: सड़क किनारे नग्न हालत में अज्ञात लाश मिलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
गढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि बुधवार की रात जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अल्लाह-बक्शपुर मीरारेती मार्ग पर सड़क किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शव नग्न हालत में था। मृतक बेहद कमजोर प्रतीत हो रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























