गढ़: आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने कार सवार को बेरहमी से पीटा, सीसीटीवी आया सामने












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार में दबंगों ने कार सवार को दिन दहाड़े जमकर पीटा। उसे इतना मारा कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अधमरी हालत में उसे मेरठ के न्यूट्रीमा अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। उसके सीधे पैर की हड्डी टूट चुकी है। पीड़ित को पीटने वाले इस दौरान खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित की पत्नी की तहरी के आधार पर पुलिस मामले में सात नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। गढ़ पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए यहां-वहां दबिश देने का दावा कर रही है लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं जो कि पुलिस गिरफ्त से दूर है। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

खुलेआम दिन दहाड़े की थी पिटाई:

जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामेश्वरम पंच मंजिल पाठशाला निवासी लोकेश गर्ग की पत्नी गुंजन गर्ग ने गढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि 21 जनवरी को उनके पति लोकेश गर्ग पुत्र महावीर प्रसाद गर्ग करीब 11:30 बजे बाजार में स्थित दुकान पर पहुंचे जिसकी दुकान के सामने पहले से ही मोटरसाइकिल पर देवेंद्र राय गौतम निवासी मोहल्ला होली छोटी घट्टी वार्ड नंबर 23 खड़ा था। दर्ज मुकदमे के अनुसार लोकेश ने जब देवेंद्र राय से मोटरसाइकिल हटाने को कहा तो देवेंद्र ने गाली गलौज शुरू कर दी जिसका विरोध करने पर देवेंद्र ने अपने साथियों को फोन मिला दिया।

सीसीटीवी में कैद घटना:

देखते ही देखते कुछ देर में देवेंद्र का बेटा करण व अर्जुन गौतम अपने साथी दीपक शर्मा, गोविंद शर्मा, मनीष शर्मा तथा शिवम शर्मा निवासीगण तार गली कस्बा गढ़मुक्तेश्वर कुछ अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सभी ने एक राय होकर खुलेआम दिनदहाड़े गाली गलौज करते हुए लोकेश गर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

अधमरी हालत में छोड़ भागे:

आरोपियों ने पीड़ित को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। बेहोश होने पर आसपास मौजूद लोगों के रोकने पर आरोपी मौके से घटना को अंजाम दे कर फरार हो गए। गुंजन गर्ग का कहना है कि आरोपी भागते समय उन्हें व परिजनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए हैं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। लोकेश गर्ग की सीधी टांग टूट गई है। उनके सिर, मुंह, जांघ और गले पर भी गंभीर चोट आई हैं। फिलहाल घायल मेरठ के न्यूट्रिमा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। गढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ 24 जनवरी को मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं।

फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457







  • Related Posts

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    🔊 Listen to this कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंसहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती ठंड में लोगों को सर्दी से राहत दिलाने हेतु एलायंस आगे आए और अन्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!