
गढ़: गंगा का जलस्तर बढ़ा, एसडीएम ने किया निरीक्षण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है जिससे खादर क्षेत्र में रहने वालों की चिंताएं गहरी होती जा रही है। गढ़ एसडीएम श्रीराम यादव ने मोटर बोट में सवार होकर गंगा के जलस्तर, गंगा घाट आदि का निरीक्षण किया और बताया कि पुलिस-प्रशासन पल-पल की गतिविधि पर निगाह बनाए हुए हैं। खादर में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं प्रशासन से अपील की गई है कि कोई भी गहरे पानी में न जाए। आपको बता दें कि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। ऐसे में खादर में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पांच बाढ़ चौकियां तैयार की गई हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*


















