
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के ब्रजघाट के पास दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित प्रसिद्ध मूढ़ा की एक दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर का मूढ़ा उद्योग एशिया में अपनी अलग पहचान रखता है और यहां तैयार होने वाले मूढ़ों की देश-विदेश तक मांग रहती है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे हैं। वहीं आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान हो गया.




















