
गढ़: टोल के खिलाफ धरने में शामिल हुए सभासद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में नेशनल हाईवे पर नगर पालिका क्षेत्र के बीच स्थापित टोल प्लाजा के खिलाफ आंदोलन लगातार जारी है। इस संबंध में क्षेत्रवासियों का धरना पिछले कई दिनों से जारी है जिसमें सभासद भी शामिल हुए है। सभासदों ने कहा कि ब्रजघाट क्षेत्र में नगर पालिका के ही दो वार्ड हैं। ऐसे में नागरिकों को अपनी ही पालिका की सीमा में आने जाने के लिए टोल चुकाना पड़ रहा है जो न केवल अव्यावहारिक बल्कि पूरी तरह अवैध है। ऐसे में टोल को हटाया जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन एसडीएम को सोपा गया। धरने में गढ़ वार्ड 23 के सभासद विनय यादव, अरुण गौड़, प्रदीप निषाद, अंकित कंसल, इकराम नूर, लक्ष्मी यादव आदि सभासद उपस्थित रहे।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर



























