गढ़: नाले में बहे बच्चे का सीसीटीवी आया सामने
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला राजीव नगर के रहने वाले संजय का तीन साल का बेटा बुधवार की शाम करीब 5:30 बजे के आसपास ओवरफ्लो चल रहे नाले में बह गया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। नाले के पानी का फ्लो कितना तेज था इसका अंदाजा सीसीटीवी फुटेज से लगाया जा सकता है।
राजीव नगर के रहने वाले संजय के घर के बाहर से नाला गुजर रहा है। बुधवार को काफी तेज बारिश हो रही थी। इसी बीच उनका तीन साल का बेटा शिवा जैसे ही घर के बाहर आया तो वह नाले में बह गया। नाले में बहते हुए की वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बताते चलें कि यह नाला सीधे गंगा में जाकर मिलता है।
फ्लाइंग हेलीकॉप्टर समेत बच्चों के खिलौने व सामान खरीदें: 9719606011
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























