हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न हिस्सों में हुई जोरदार बारिश एक परिवार के लिए आफत बन गई। घर के बाहर से गुजर रहे नाले में बच्चा बह गया। बताया जा रहा है कि यह नाला गंगा में जाकर गिरता है। ऐसे में बच्चे को तलाशने का अभियान लगातार चल रहा है। गोताखोर लगातार बच्चों को खोज रहे हैं लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है।
गढ़ के वार्ड नंबर 23 के सभासद विनय यादव ने बताया कि संजय का घर जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के वार्ड नंबर 10 में स्थित राजीव नगर में है। संजय के घर के बाहर से नाला गुजर रहा है। दो मकान के बीच में नाला जा रहा है जो सीधे गंगा में मिलता है। मामला बुधवार की रात का है जब क्षेत्र में काफी तेज बारिश हो रही थी और नाला भी ओवरफ्लो चल रहा था। ऐसे में संजय का तीन साल का बेटा शिवा जैसे ही घर से बाहर आया तो वह नाले में बह गया। इसके बाद परिजन बाहर आए और बच्चे को तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी। रात 2:00 बजे तक बच्चे की तलाश जारी रही जिसके बाद गुरुवार की सुबह एक बार फिर बच्चे की खोज शुरू हुई। फिलहाल बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका है।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



























