
हापुड़ में पेड़ से टकराई गाड़ी, तेज आवाज सुनकर दौड़े लोग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड स्थित अपना घर कॉलोनी के सामने शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गली के बाहर खड़े एक पेड़ में अचानक एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए और तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
अचानक हुई इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोग यह जानने के लिए मौके पर पहुंचे कि आखिर हादसा कैसे हुआ और कहीं कोई घायल तो नहीं हुआ। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर तक हलचल बनी रही। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस दौरान कोई व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया। फिलहाल, गाड़ी की पेड़ से टक्कर होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






















