
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बाद बड़ा मोहल्ला अहाता बस्तीराम में सोमवार की सुबह 7:00 बजे 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ के फंदे से लटका देख क्षेत्रवासियों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला सोमवार का है जब मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय तरुण पुत्र बॉबी का शव ग्रामीणों ने पेड़ से लटका देखा। इसके बाद इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

























