
गढ़: अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनी के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने अभियान चलाया और अवैध प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। गढ़मुक्तेश्वर की स्याना रोड पर काटी जा रही एक अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एचपीडीए ने शुक्रवार को कार्रवाई की।
स्याना चौपला के निकट स्याना रोड पर करीमपुर गेट के पास मोहम्मद बल्लू द्वारा अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी जिसके बाद खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया और स्वीकृति के बिना काटी जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर की मदद से कार्रवाई की। एचपीडीए की इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता सुशील कुमार, अवर अभियंता सानू कुमार गौरव आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे जिन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति प्लाटिंग ना काटी जाए।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























