
फाइलों में दबे हैं अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण यदा कदा अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर कार्रवाई करते हुए तो जरूर दिखाई देता है, परंतु अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण पर कोई कार्रवाई करता हुआ दिखाई नहीं देता। अवैध व्यवसायिक भवनों के ध्वस्तीकरण पर कार्यवाही फाइलों तक सीमित रह जाती है। प्राधिकरण में पनप रही लिफाफा कलचर के कारण अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माण की बाढ़ सी आई हुई है।
सूत्रों के अनुसार जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2024 तक हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण इलाके के अंतर्गत 8291 अवैध निर्माण चिन्हित किए जिनमें से 4022 पर ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए, परंतु लिफाफा कलचर के आगे ध्वस्तीकरण के आदेश फाइलों में दबे पड़े हैं। उक्त अवधि के बाद तो जनपद हापुड़ में भूमिगत अवैध व्यवसायिक भवनों की बाढ़ सी आ गई है। हापुड़ में सबसे अधिक अवैध निर्माण स्वर्ग आश्रम, दौमी धनोरा मार्ग तथा गढ़ रोड से जुड़े मुख्य मार्ग पर लिंक मार्ग पर हुए हैं जहां अवैध रूप से भंडारण किया जाता है।
आवासीय भूखंडों पर बने अवैध कमर्शियल कंप्लेक्सों पर प्राधिकरण कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। अवैध रूप से बसाई गई अवैध कॉलोनियं में बना रहे अवैध बंगलो की ओर से भी प्राधिकरण आंखें मूंदे है।
ऐसा लगता है कि अवैध भवनों के ध्वस्तीकरण के आदेश फाइलों से तब निकलेंगे जब माननीय उच्च न्यायालय संज्ञा लेगा।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























