
👁 10 views Views
गांव देहरा में बच्चों के विवाद में कूदे बड़े, मारपीट की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दौरान क्षेत्र के गांव देहरा में बच्चों के विवाद में बड़े भी कूद पड़े। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने पड़ोस के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की। आसपास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जनपद हापुड़ में शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुई जो धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दबंगों ने एक मकान में घुसकर वहां मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की। मारपीट की वीडियो वायरल हो रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























