हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सोमवार को अभियान चलाया और जबरदस्त कार्रवाई की। 30 मई को गंगा दशहरा मेले को लेकर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसी के चलते यह कार्रवाई की गई हैं। मामले में तीर्थ पुरोहित समेत दुकानदारों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद सोमवार को नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
आपको बता दें कि गंगा नगरी में ब्रजघाट में दुकानों के सामने और रास्ते के बीचोंबीच वाहन खड़े किए जा रहे थे जिनके खिलाफ स्थानीय लोगों व दुकानदारों ने कार्रवाई की मांग की थी। 30 मई को गंगा दशहरा मेले के चलते भी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।






















