
गढ़: दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में संलिप्त 25 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम वीरपाल पुत्र ओंकार निवासी ग्राम भोगापुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ जनपद हापुड़, मेरठ में करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं।
जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने दुष्कर्म की घटना में फरार चल रहे आरोपी वीरपाल पर ₹25000 का इनाम घोषित किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान और तेज कर दिया। बुधवार को पुलिस ने पलवाड़ा रोड से 25000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है।
अनंतम ग्रीन्स हापुड़ का पहला रिजॉर्ट लिविंग, बुक करें अपना प्लॉट: 9557283854























