
👁 0 views Views
गढ़: बंदरों को पकड़ने के लिए मथुरा से आई टीम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ नगर पालिका ने क्षेत्र में बढ़ते बंदरों के आतंक को देखते हुए मथुरा से कलंदरों की टीम बुलाई है जो कि बंदरों को पकड़ेगी। टीम ने शनिवार से बंदरों को पकड़ने का अभियान भी शुरू कर दिया है।
गढ़ और ब्रजघाट में बंदरों की बढ़ती संख्या क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं के लिए आफत बनी हुई है। ऐसे में बंदरों का आतंक मुख्य बाजार आदि क्षेत्र में देखने को मिलता है। काफी लंबे समय से बंदरों को पकड़वाने की मांग हो रही थी जिसे देखते हुए कलंदरों की टीम बनाई गई है जिसने शनिवार को अभियान शुरू कर दिया। एक सप्ताह से भी अधिक समय तक यह अभियान जारी रहेगा।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068



























