
गढ़: श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु एक दर्जन गोताखोरों की तैनाती
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बृजघाट में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए हैं।गंगा घाट पर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए एक दर्जन से अधिक प्रशिक्षित गोताखोर तैनात किए गए। किसी भी आपात स्थिति में सीटी बजते ही गोताखोर तुरंत रेस्क्यू के लिए गंगा में उतरेंगे।
लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर एक दर्जन गोताखोरों की तैनाती की गई है।
#Property में निवेश करने व किसी भी प्रकार का #Insurance कराने के लिए संपर्क करें: 7351777979





















